फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite technology like 'Kavach', the Railways is once again cancelling several trains

रेलवे : कवच जैसी तकनीक के बावजूद रेलवे फिर रद कर रहा कई ट्रेनें, संभावित कोहरे के चलते लिया गया फैसला

Thu, 22 Oct 2026 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

सुरक्षा के लिए ‘कवच’ जैसी अत्याधुनिक प्रणाली होने के बावजूद, रेलवे प्रशासन संभावित घने कोहरे और परिचालन संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रेनों के पहिये थमाने जा रहा है।

विज्ञापन
Despite technology like 'Kavach', the Railways is once again cancelling several trains
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा के लिए ‘कवच’ जैसी अत्याधुनिक प्रणाली होने के बावजूद, रेलवे प्रशासन संभावित घने कोहरे और परिचालन संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रेनों के पहिये थमाने जा रहा है। पिछले माह प्रयागराज-मुजफ्फरपुर ट्रेन समेत कई गाड़ियों को निरस्त किए जाने के बाद अब रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच चलने वाली कई अन्य ट्रेनों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण और फेरों में कटौती का आधिकारिक एलान कर दिया है।

विज्ञापन


इस अवधि में कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस (12209/12210) 08 दिसंबर से 02 मार्च (मंगलवार) और वापसी में 07 दिसंबर से 01 मार्च (सोमवार) तक रद रहेगी। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (12595/12596) 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857/22858) 07 दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कोहरे के मद्देनजर भागलपुर-आनंद विहार (22405/22406), गोरखपुर-आनंद विहार (12571/12572), मऊ-आनंद विहार (15025/15026), छपरा-फर्रुखाबाद (15083/15084), टनकपुर-सिंगरौली (15074/15073), टनकपुर-शक्तिनगर (15076/15075), अजमेर-सियालदह (12988/12987), कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506) और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483/15484) दिसंबर से फरवरी के बीच कई दिवसों पर नहीं चलेगी। इसके अलावा 12279/12280 झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ग्वालियर और झांसी के बीच निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed