फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy commissioner's water bottle missing, named case against employee, said - bottle is state propert

अजीबोगरीब : डिप्टी कमिश्नर की पानी की बोतल गायब, कर्मचारी पर नामजद केस, बोले- राजकीय संपत्ति है बोतल

Fri, 04 Nov 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

सिविल लाइंस पुलिस जांच में जुटी है। अफसर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 22 अक्तूबर को वह कानपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अतिथि गृह से सरकारी पानी की बोतल आकस्मिक कर्मी स्वामी वर्मा को दी थी।

विज्ञापन
Deputy commissioner's water bottle missing, named case against employee, said - bottle is state propert
Prayagraj News : पानी की बोतल। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय माल व सेवाकर कार्यालय में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पानी की बोतल गायब होने पर डिप्टी कमिश्नर रुद्रप्रताप सिंह की ओर से कर्मचारी पर नामजद केस दर्ज कराया गया है। सिविल लाइंस पुलिस जांच में जुटी है। अफसर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 22 अक्तूबर को वह कानपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अतिथि गृह से सरकारी पानी की बोतल आकस्मिक कर्मी स्वामी वर्मा को दी थी। इसके बाद वह पूरे हफ्ते छुट्टी पर रहे। 

विज्ञापन



छुट्टी से वापस आने पर वह कार्यालय पहुंचे तो बोतल गायब थी। उन्होंने पूछताछ की लेकिन बोतल का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने तहरीर में लिखकर दिया है कि बोतल राजकीय संपदा है। जिसका मूल्य एक हजार रुपये है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज किया गया है। अमानत में ख्यानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed