फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav told SP the government's priority to make peaceful party Kanwar Yatra and Bakrid peaceful

डिप्टी सीएम केशव ने सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी, कांवड़ यात्रा व बकरीद शांतिपूर्ण कराना सरकार की प्राथमिकता

Thu, 07 Jul 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav told SP the government's priority to make peaceful party Kanwar Yatra and Bakrid peaceful
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा व बवाल के बाद बकरीद और सावन के पर्व को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है। कहा कि चाहे मुस्लिम भाइयों का त्योहार बकरीद हो या फिर हिंदुओं की सावन माह से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा, सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। 
विज्ञापन



सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी प्रदेश में उतनी बारिश नहीं हुई है, जितनी हो जानी चाहिए थी। जल्द बारिश होने से किसानों को राहत मिलेगी। कहा कि सरकार बाढ़ जैसी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी हमला बोला। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में कमल खिलने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर है।
विज्ञापन



 

Deputy CM Keshav told SP the government's priority to make peaceful party Kanwar Yatra and Bakrid peaceful
दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ जमीन पर बैठे डिप्टी सीएम - फोटो : prayagraj
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लखनऊ दौरे और सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि किसी प्रत्याशी के  आने का कोई विरोध नहीं है। बताया कि भाजपा और गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आठ जुलाई को लखनऊ आ रही हैं। कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू ही अच्छे मतों से चुनाव जीतेंगी। क्योंकि वह एक गरीब और आदिवासी परिवार से आती हैं।

दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ जमीन पर बैठे डिप्टी सीएम
इस मौके पर केशव प्रसाद ने सर्किट हाउस में आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उनका संवेदनशील चेहरा भी देखने को मिला। जब वह  सर्किट हाउस के कमरे से बाहर निकले तो गैलरी में एक दिव्यांग कार्यकर्ता शिव मोहन को देख कर रुक गए। उन्होंने जमीन पर बैठकर उसकी समस्या सुनीं और प्रार्थना पत्र भी लिया। डिप्टी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दिव्यांग कार्यकर्ता की फोटो भी पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed