फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: There is no pressure in my mind for not being made CM

डिप्टी सीएम केशव बोले : सीएम न बनाए जाने के लिए मेरे मन में कोई कसक नहीं

Sat, 18 Sep 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 10:29 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में एक निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा, अखिलेश यादव बताए पीएम मोदी की सरकार बनने से पहले वह कब गए थे मंदिर। अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: There is no pressure in my mind for not being made CM
prayagraj : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2017 में  उन्हें उत्तर प्रदेश का सीएम नहीं बनाया गया, उसे लेकर उनके मन में कोई कसक नहीं है। सिविल लाइंस स्थित होटल में एक निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनसे जब वर्ष 2017 में सीएम न बनाए जाने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। मुझे तमाम बड़ी जिम्मेदारियां भी दी गई। वर्ष 2022 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार भी पार्टी के खाते में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। 

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said: There is no pressure in my mind for not being made CM
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 400 सीटें जीतने के दावे को भी उन्होंने हवा हवाई बताया। कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वह सपने में जरूर 400 सीटें जीत सकते हैं, लेकिन प्रत्यक्ष रूप में जब चुनाव नतीजे आएंगे तो उनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केशव मौर्य ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इसके खिलाफ नहीं है और न ही मेरी पार्टी इसके खिलाफ है। भाजपा को अब्बाजान जैसे बयानबाजी की जरूरत क्यों पड़ी इस सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि अखिलेश यादव से मेरा सवाल है कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले वह मंदिर कब गए थे। तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने तमाचा मार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Keshav said: There is no pressure in my mind for not being made CM
Prayagraj News : शनिवार को विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन समारोह में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
केशव ने कहा कि भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास। अब इस मंत्र में आगे सबका प्रयास भी जोड़ दिया गया है। क्योंकि पार्टी सामाजिक समरसता का गुलदस्ता है। विधानसभा चुनाव भी पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसके पूर्व केशव मौर्य ने शनिवार को तमाम कार्यक्रमों में शिरकत की। निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह बात करते करते सिविल लाइंस में बाबा चाट वाले के यहां पार्टी नेताओं के साथ चाट खाने भी पहुंचे। बाद में उन्होंने ने ही सबका भुगतान किया। इस दौरान विधायक हषवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, मनोज कुशवाहा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed