फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Congress is the mother of corruption, the corrupt used to digest 85 percent

डिप्टी सीएम केशव बोले : भ्रटाचार की अम्मा की अम्मा है कांग्रेस, 85 प्रतिशत बजट हजम कर जाते थे भ्रष्टाचारी

Tue, 21 May 2024 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2024 07:22 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 के चुनाव में यहीं पर मोदी आए थे, तब फूलपुर और इलाहाबाद में कमल खिला था। 2017 और 2019 में यहीं से आपने मोदी को सुना था। अब भी गंगापार और यमुनापार में कमल खिलाना है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Congress is the mother of corruption, the corrupt used to digest 85 percent
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्या सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा है कांग्रेस। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। आम जनता के लिए बनने वाली योजनाओं का 85 प्रतिशत बजट भ्रष्टाचारी हजम कर जाते थे। अब दलाली बंद हो गई है और गरीबों, किसानों को पूरा हक मिल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में यहीं पर मोदी आए थे, तब फूलपुर और इलाहाबाद में कमल खिला था। 2017 और 2019 में यहीं से आपने मोदी को सुना था। अब भी गंगापार और यमुनापार में कमल खिलाना है। हमारे प्रत्याशी प्रवीण पटेल और नीरज त्रिपाठी नहीं, मोदी हैं। उन्होंने 2013 में कुंभ हादसे की याद दिलाई, तब प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
विज्ञापन


भाजपा के सत्ता में आने के बाद 2019 का कुंभ सफल रहा। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाएं, 2025 का भव्य और दिव्य कुंभ होगा। इंडी गठबंधन वाले अयोध्या, कुम्भ, वाराणसी के विरोधी हैं। अखिलेश यादव माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। लोगों से पूछा, क्या आजकल कोई लुंगी छाप गुंडा दिखाई देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारे विरोधी हो गए हैं एकजुट

सपा सरकार में गुंडे चलते थे। वह खाली प्लाट पर कब्जा करते थे। लोग डरते थे कि पता नहीं कब गुंडों का फोन आ जाय। इस चुनाव में सर्व विरोधी एकजुट हो गए हैं। मोदी ने जो कहा, वो किया। मंदिर बनाया, जम्मू से 370 हटाया। उनके पिता चाय बेचते थे और माता दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा करती थी। तीसरी बार सरकार बनी तो अगले पांच साल राशन मिलता रहेगा। कहा कि कई विरोधी जमानत पर हैं। अगर यह विपक्षी जीत गए तो फिर से अयोध्या में बाबरी मस्जिद खड़ा कर देंगे।

बाबरी का सपना देखने वालों को बाहर कर देना है। कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है। इस चुनाव से पप्पू और गप्पू की विदाई हो गई। गुंडे माफिया का युग बीत चुका है। यही पर मोदी ने सफाई कर्मचारियों का चरण धोया था। गरीब कल्याण की सुविधाएं दी थी। 10 वर्ष पहले प्रयागराज विकास से हजारों किलोमीटर दूर था। मोदी सरकार में विकास हुआ है। बताओ, यमुनापार से जो प्रत्याशी आया है, उसने किसी को छोड़ा है क्या? देश के गरीबों के लिए काम करने वाले मोदी को विरोधी हटाना चाहते है।

चारों खाने चित्त होंगे विपक्षी

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि अपना दल ने सामाजिक अलख जगाने का काम किया है। उन्होंने अपना दल के समर्थकों से आग्रह किया कि फूलपुर और इलाहाबाद के प्रत्याशियों को संसद भेजने का काम करें। कहा कि मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज से अपना दल के प्रत्याशी हैं। पूरे देश में भाजपा का माहौल है। तीसरी बार मोदी सरकार बननी तय है। चार जून को विपक्षी गठबंधन चारों खाने चित्त होगा।

तरक्की की रात पर चल रहा देश 

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। देश ही नहीं, विदेश में भी इसका असर है। पिछले 10 वर्षों में हुए बदलाव का फर्क साफ दिख रहा है। माफिया को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने फूलपुर के प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जिताने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि तीसरी बार सरकार बनने पर विकास की गति और तेज होगी।

2014 और 19 की तरह अब फिर आशीर्वाद चाहिए
 

पूर्व मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यहां की जनता ने 2014 और 2019 में आशीर्वाद दिया तो केंद्र में मोदी की सरकार बनी थी। अब उसी तरह एक बार फिर से 2024 के लिए आशीर्वाद चाहिए। मोदी सरकार में गरीबों और किसानों का ध्यान रखा गया है। आगे भी उनका ध्यान रखा जाएगा। कहा कि यहां पर रावण का वध हो चुका है। अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 428 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा और सहयोगी पार्टियों को 330 से अधिक सीटें मिल चुकी हैं। अगले चरण में 400 कर जाएंगे। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने अयोध्या का बहिष्कार किया है। जनता उनका बहिष्कार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed