फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav's attack on opposition: Scams not new for Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav

डिप्टी सीएम केशव का विपक्ष पर हमला : राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए घोटाले कोई नई बात नहीं

Mon, 20 Dec 2021 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 08:08 PM IST
सार

सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे केशव ने कहा कि अखिलेश बताएं कि कौन से व्यापार और किस मेहनत से उनके पास बेहिसाब संपत्ति  एकत्रित हुई । उन्होंने और सरकार में रहे उनके परिवार के सदस्यों ने सिर्फ भ्रष्टाचार कर सरकारी खजाने को लूटने का ही काम किया।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav's attack on opposition: Scams not new for Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा इन दोनों के लिए ही ईडी, सीबीआई, घोटाले और छापा कोई नई बात नहीं है। देश में पप्पू नाम से प्रसिद्ध राहुल गांधी शंकराचार्य न बने और अपनी मर्यादा में रहें। अखिलेश यादव के लिए कहा कि इतिहास गवाह है कि पूरे कुनबेे ने मिलकर ने किस तरह से भ्रष्टाचार किया। अब जब जांच शुरू हुई है तो घड़ियाली आंसू बहाकर चुनाव से जोड़ते हुए अखिलेश जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे केशव ने कहा कि अखिलेश बताएं कि कौन से व्यापार और किस मेहनत से उनके पास बेहिसाब संपत्ति  एकत्रित हुई । उन्होंने और सरकार में रहे उनके परिवार के सदस्यों ने सिर्फ भ्रष्टाचार कर सरकारी खजाने को लूटने का ही काम किया।

विज्ञापन

सैफई में नाच करवा कर जहां एक तरफ करोड़ों रुपये बर्बाद किए तो वहीं सुख सुविधा युक्त जीवन जीने के लिए खरबों की अवैध संपत्ति अर्जित की। कैग की रिपोर्ट में सपा सरकार के दौरान एक नहीं कई बार अरबों रुपए के घोटाले की पुष्टि हुई है । भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों पर जब छापे पड़ रहे हैं तो अखिलेश यादव के माथे से 10 डिग्री की ठंड में भी पसीना आ रहा है।

यह बताता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।  केशव ने सपा सरकार को प्रदेश के लिए अनुपयोगी बताया। कहा कि अखिलेश  कार्यकाल के दौरान हुए दंगे, घोटाले ,भ्रष्टाचार, जंगलराज और गुंडागर्दी को जनता भूली नहीं है। उनके कार्यकाल में खाद्यान्न घोटाला, खनन घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला ,लैपटॉप घोटाला ,भर्ती घोटाला ,ईपीएफ घोटाला ,समाजवादी पेंशन घोटाला और बेरोजगारी भत्ता आदि घोटाले हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed