{"_id":"5e9dfb0f8ebc3ed5673ab8f7","slug":"deputy-cm-keshav-praised-the-corona-warriors-city-desk-news-ald2738467182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव ने की कोरोना वारियर्स की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव ने की कोरोना वारियर्स की प्रशंसा
Tue, 21 Apr 2020 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dy CM Keshav Prasad Maurya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कैंट स्थित बाबा चौराहे पर आयोजितकोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह लखनऊ से संबोधित किया। यहां पार्टी के एक पदाधिकारी के फोन पर उन्होंने कॉल की। बाद में फोन माइक पर लगाया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सफाई कर्मी हो या फिर मीडिया कर्मी, पुलिस कर्मी हो या फिर चिकित्सक सभी ने कर्तव्यपरायणता के बल पर पूरी निष्ठा से संकट के इस दौर में कार्य किया। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमेंसामजिक दूरी का पालन करना चाहिए। बहुत जरूरत होने पर ही लोग अपने घरों से निकले।इसअवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता और पूर्व उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने पुलिस, सफाई कर्मी एवं कुछ मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया। यहां सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र, राशन एनं नगद धन भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर परकैंट थाना क्षेत्र के एसआई एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई।कार्यक्रम में पवन श्रीवास्तव, शैलतनया श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, प्रवीण भारतीय, नरेंद्र मौर्य, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।