डिप्टी सीएम ने फोन पर डॉ. वीके सिंह को दी बधाई, अशोक नगर से हंडिया तक हुआ स्वागत
- अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद दूसरे दिन भी वीक सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को फोन पर बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने वीके सिंह का हालचाल लिया और कहा कि पंचायत अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद वह प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए जुट जाएं। बताया जा रहा है कि डॉ. वीके सिंह सोमवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात करने के लिए पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात का समय मांगा गया है।
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के दूसरे दिन भी डॉ. वीके सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके अशोक नगर स्थित आवास पर सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। फूलमाला, बुके आदि लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात के बाद वीके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह अपने पिता देवराज सिंह का आशीर्वाद लेकर प्रयागराज से हंडिया के लिए वाहनों के लंबे काफिले के साथ बढ़े।