{"_id":"691b40e6cdced7964003f656","slug":"deputy-cm-brijesh-pathak-said-samajwadi-party-will-face-the-same-fate-as-rjd-in-up-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यूपी में भी राजद जैसा होगा समाजवादी पार्टी का हाल, जनता नहीं भूली है जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यूपी में भी राजद जैसा होगा समाजवादी पार्टी का हाल, जनता नहीं भूली है जंगलराज
Mon, 17 Nov 2025 09:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:06 PM IST
सार
Prayagraj News : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का हालत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसा होगा। यूपी की जनता सपा के जंगलराज को भूली नहीं है। राजद के जंगलराज को जनता ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम यूपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का हालत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसा होगा। यूपी की जनता सपा के जंगलराज को भूली नहीं है। राजद के जंगलराज को जनता ने सिरे से नकार दिया है। आज भी बिहार के लोग राजद के जंगलराज को याद करके डर जाते हैं। डिप्टी सीएम सोमवार को प्रयागराज में अमर उजाला की ओर से आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का हालत राजद जैसा होने वाला है। यूपी की जनता ने सपा को अपने हृदय से निकाल दिया है। 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव आयोग समेत अ कि संविधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना पुराना ढर्रा है। चुनाव हारने के बाद निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना शर्मनाक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कब बनेगा इसके सवाल पर कहा कि शीघ्र ही प्रदेश को भाजपा का नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन