Dengue : पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा घातक रहा डेंगू का डंक
2021 में जनवरी से लेकर 23 अक्टूबर तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 877 रही। वहीं 2022 में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 723 है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 154 डेंगू के मरीज कम आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू का डंक इस ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। लेकिन आंकडों की तुलना की जाए तो पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू के 154 मरीज कम आए हैं। 2021 में जनवरी से लेकर 23 अक्टूबर तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 877 रही। वहीं 2022 में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 723 है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 154 डेंगू के मरीज कम आए हैं।
मगर इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस वर्ष का डेंगू ज्यादा घातक रहा है। डेंगू ने लोगों में एक खौफ का माहौल बना दिया। पिछले साल अधिकतर मरीजों का इलाज अस्पताल से ज्यादा घरों में होता था। इस साल मरीजों का इलाज घर से ज्यादा अस्पतालों में हुआ है। जिसका नतीजा यह हुआ कि अस्पतालों के बेड फुल हो गए और मरीजों को वापस तक करना पड़ गया।
खासतौर से एसआरएन, बेली और काल्विन में तो आरक्षित वार्ड फुल होने के बाद जनरल वार्ड खोलने तक की नौबत आ गई। वैसे इन मरीजों की संख्या में आधे से ज्यादा मरीज वायरल के भी रहे हैं। डेंगू और वायरल के मरीजों के लक्षण में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। चिकित्सकों ने डेंगू और वायरल के मरीजों का उपचार एक समान ही किया है। जिस प्रकार डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स में तेज गिरावट दर्ज की गई ठीक उसी प्रकार वायरल के मरीजों की प्लेटलेट्स भी तेजी से नीचे आई है। जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बना रहा है।
पर्व के बाद डेंगू के मामले कम होने की उम्मीद
डेंगू का प्रकोप पर्व के बाद काफी कम होने की उम्मीद है। जिसका मुख्य कारण है तापमान में गिरावट। विशेषज्ञों की मानें तो जब तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है तो डेंगू के मच्छर अपने आप कम होने लगते हैं। हालांकि नवंबर माह तक डेंगू के हल्के फुल्के मरीजों के मिलने की संभावना है।
तापमान घटने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। उम्मीद की जा रही है दीपावली के बाद मामले काफी कम हो जाएंगे। वैसे डेंगू का असर नवंबर तक रहेगा। ऐसे में काफी सावधानी बरतना जरूरी है। - डॉ. नानक सरन, मुख्य चिकित्साधिकारी