फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue patient in prayagraj

डेंगू के 27 नए मरीज चिह्नित, अब तक पीड़ित हुए 356

Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient in prayagraj
Dengue patient in prayagraj
57 रक्त नमूनों की जांच, डेंगू पाजिटिव मरीजों के घर पहुंची टीम
विज्ञापन

प्रयागराज। डेंगू का डंक अब बुखार पीड़ितों को डरा रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। औसतन एक दिन में 20 नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को हुई 57 रक्त नमूनों की जांच में 27 मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए, इनमें 20 स्थानीय हैं। इन मरीजों के साथ अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 356 तक पहुंच गई है।
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 200 से अधिक रक्त नमूने डेंगू की जांच के लिए जमा किए गए हैं। वहीं शहर के बेली, एसआरएन, काल्विन के साथ चिल्ड्रेन अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों की भरमार है। फिजीशियन डॉ. अनुभा श्रीवास्तव के मुताबिक मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित दस मरीजों में एक मरीज डेंगू संक्रमण से ग्रसित मिल रहा है। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक शनिवार को चिह्नित सभी मरीजों के घर पर सत्यापन को टीम भेजी गई। दवा दिलाने के साथ आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

नाकाफी हैं बचाव के उपाय
डेंगू से बचाव की जानकारी देने को चलाए जा रहे जागरूकता अभियान हवा हवाई साबित हो रहे हैं। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग के कार्य भी वीआईपी इलाकों तक सीमित हैं। बाढ़ प्रभावित और कछारी इलाकों के साथ पुराने शहर में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है। इन कार्यों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अफसरों के बीच समन्वय की कमी भी है। विशेषज्ञों के मुताबिक मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा छिड़काव के साथ फागिंग करानी चाहिए, जो नहीं हो रहा है। प्रमुख सचिव चिकित्सा देवेश चतुर्वेदी ने शनिवार को लखनऊ में हुई बैठक के दौरान डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी को निर्देश दिए गए हैं कि कार्ययोजना बनाकर मच्छरों पर काबू पाएं। किसी भी हालत में डेेंगू का प्रसार न हो। प्रमुख सचिव को बताया गया कि पिछले साल की अपेक्षा डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed