{"_id":"611d44de8ebc3e79e8304425","slug":"dengue-knock-after-flood-in-prayagraj-administration-alert-after-getting-eight-patients-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बाढ़ के बाद डेंगू की दस्तक, अब तक आठ मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बाढ़ के बाद डेंगू की दस्तक, अब तक आठ मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट
Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
सार
- बारिश और बाढ़ के बीच चिह्नित हुए संक्रमित, अधिकतर का निजी अस्पतालों में उपचार
विज्ञापन
dengue
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश और बाढ़ के बीच जिले में डेंगू ने भी पांव पसार दिए हैं। अगस्त महीने में यहां आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। संक्रमितों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी तो हट गया लेकिन संक्रामक बीमारियों का प्रसार भी बढ़ गया। प्रभावित इलाकों में पहुंची मेडिकल टीमों और मलेरिया विभाग की टीमों ने मच्छर जनित बीमारियों के जो मरीज चिह्नित किए उनमें आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी की जांच मेडिकल कॉलेज में कराई गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह बारिश और धूप के कारण बदले मौसम में बुखार, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं आम हैं। बुखार ज्यादा दिन बना रहे तो नजरंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच करानी चाहिए। हाल में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डॉ. आनंद के मुताबिक जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें सात की हालत बेहतर है। एक मरीज लाउदर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। डेंगू मरीजों के बारे में नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पभावित इलाकों के साथ अन्य क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
डेंगू मरीजों को भर्ती करने की जानकारी नहीं दी तो कार्रवाई
सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक जिले में फ्लू क्लीनिक का संचालन और डेंगू वार्ड स्थापित कराए गए हैं। निजी अस्पताल संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वह किसी डेंगू संक्रमित को भर्ती करेंगे तो उसकी रक्त जांच मेडिकल कॉलेज से कराएंगे। ऐसे मरीजों के बारे में सीएमओ कार्यालय और जिला मलेरिया अधिकारी को भी सूचित करेंगे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ शासनादेश के अनुपालन में कार्रवाई की जाएगी।