फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue

डेंगू का डंक, प्लेटलेट्स की किल्लत, बढ़ी परेशानी

Sun, 27 Oct 2019 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue
Dengue
एसआरएन, बेली, कॉल्विन और एएमए ब्लड बैंक के चक्कर काट रहे लोग
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या से बुखार पीड़ित घबराए, करा रहे एलाइजा जांच
प्रयागराज। जिले में डेंगू के मरीजों की हर दिन बढ़ रही संख्या से प्लेटलेट्स की किल्लत हो गई। एक सप्ताह पहले तक मांग पर मिलने वाली प्लेटलेट्स के लिए डोनर लाने की बात कही जा रही है। डेंगू पीड़ित मरीजों के तीमारदार ब्लड बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
शहर में एसआरएन, बेली, कॉल्विन अस्पताल और इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक हैं। एसआरएन में मरीजों की भीड़ होने से प्लेटलेट्स ही नहीं ब्लड की भी किल्लत बनी रहती है। बेली में दान में मिले रक्त का ही सहारा है। सर्वाधिक भीड़ एएमए ब्लड बैंक में हो रही है। इन दिनों सभी ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की भारी किल्लत है। डेंगू पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स तीस हजार से कम होने पर डॉक्टर दो यूनिट प्लेटलेट्स लाने को कहते हैं। ब्लड बैंक पहुंचे मरीजों के तीमारदारों से डॉक्टर मैचिंग ग्रुप की प्लेटलेट्स न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार है। तीन दिन से अधिक बुखार आया नहीं कि लोग डेंगू होने की शंका से परेशान हो रहे हैं। डॉक्टर वायरल फीवर बताते हैं, लेकिन मरीज डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट कराने का जोर देते हैं। मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि औसतन 25 फीसदी बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दस दिनों ने प्लेटलेट्स की मांग अचानक बढ़ी है। तमाम कोशिशों के बाद भी मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। प्रयास है कि डेंगू पीड़ितों के लिए बिना डोनर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जाए।

डेंगू के अब तक 282 मरीज चिह्नित
जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के 282 मरीज चिह्नित किए गए हैं। जनवरी से जुलाई तक मरीजों का आंकड़ा शून्य रहा। अगस्त से डेंगू का डंक लोगों को लगना शुरू हुआ। सितंबर में मरीजों की संख्या कुछ बढ़ी लेकिन अक्तूबर माह में मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बीते सप्ताह प्रतिदिन औसतन 15 नए मरीज सामने आए। शुक्रवार को 58 रक्त नमूनों की मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच की गई थी, जिसमें 17 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 282 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed