{"_id":"c029974e68375e966cee1dd278aa00f3","slug":"demolition-between-students-and-businessmen-in-the-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों और व्यापारियों के बीच तोड़फोड़ में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों और व्यापारियों के बीच तोड़फोड़ में एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कटरा इलाके में शुक्रवार रात कारोबारियों और छात्रों के बीच तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
कटरा इलाके में शुक्रवार देर रात होटल अमन के सामने कार खड़ी करने को लेकर प्रतियोगी छात्रों और कारोबारियों के बीच जमकर पथराव हुआ था। तोड़फोड़ और फायरिंग भी हुई थी। घंटे भर तक चले बवाल के बाद भारी पुलिस बल पहुंचा तो मामला शांत हुआ था। इस मामले होटल अमन के मालिक मयंक जायसवाल की तहरीर पर हनुमान पांडेय, रोहित, विकास, कनक, सौरभ, प्रशांत, मोनू, वैभव आशुतोष समेत दर्जनों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।