फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   demands CBI probe

छात्रों का प्रयाग स्टेशन पर हंगामा, रोकी ट्रेन

Mon, 05 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
demands CBI probe
एसएससी की सीजीएल-2013 परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार की शाम प्रतियोगी छात्रों ने प्रयाग स्टेशन पर खड़ी कामायनी एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने ट्रेन के आगे रेललाइन पर बैठकर एसएससी के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ पत्थर बाजी कर दी। इस दौरान कुछ देर तक ट्रेन रुकी रही। पुलिस ने पथराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उन्हें भगाया। इस दौरान चार छात्रों को पकड़कर पुलिस जीआरपी चौकी तक लाई और बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार एवं सीजीएल परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने बघाड़ा में बैठक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बघाड़ा क्रासिंग के पास खड़े होकर ट्रेन रोकने का इंतजार किया। इस बीच कोई ट्रेन नहीं पहुंचने पर आंदोलनकारी छात्र प्रयाग स्टेशन पहुंच गए। छात्रों ने देखा कि प्रयाग स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस खड़ी है। छात्र ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए और फिर रेललाइन पर बैठ गए। छात्रों को हटाने पहुंची पुलिस पर रामप्रिया रोड की ओर से किसी ने पथराव कर दिया। पथराव में चोट लगने के बाद पुलिस वालों ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा और कुछ छात्रों को पकड़ कर जीआरपी चौकी लाए। इस दौरान दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने पकड़े गए छात्रों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed