{"_id":"5f74dd908ebc3e9ba007c563","slug":"demanded-written-exam-for-principals-recruitment-city-news-ald2877166191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के चयन के लिए लिखित परीक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के चयन के लिए लिखित परीक्षा की मांग
Fri, 02 Oct 2020 07:50 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति/जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य के पदों पर चयन लिखित परीक्षा से कराने की मांग की गई। महासभा की ओर से पुरानी पेंशन को बहाल करने, शिक्षक व कर्मचारियों को संविदा पर न रखने की मांग की।
2016 की टीजीटी कला की भर्ती में बीएफए योग्यता वालों को साक्षात्कार में शामिल करने की मांग की गई। चयन बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में जंग बहादुर सिंह पटेल, राम निवास, अनिल राव, बृजेश कुमार गौतम, कुंवरजीत, अनील कुमार, राज नारायण, रतीपाल, राम चन्द्र यादव, प्रेम सागर ,हरिशंकर शामिल रहे। शिक्षक महासभा ने इससे पहले पत्रकार वार्ता के दौरान हाथरस घटना की निंदा की।