फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demanded a CBI inquiry into the government 's court

सीबीआई जांच की मांग प्रदेश सरकार के पाले में

Fri, 26 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग अब सरकार के पास भेजी जाएगी। शुक्रवार को एसएससी संघर्ष समिति की जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसएससी क्षेत्रीय निदेशक के साथ हुई बैठक में प्रतियोगियों की मांग प्रदेश सरकार के माध्यम से केन्द्र तक भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल-2013 परीक्षा में भ्रष्टाचार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं। सीजीएल परीक्षा एक बार निरस्त करने और दोबारा हुई परीक्षा में भी गड़बड़ी के आरोप के बाद एक बार फिर से प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा निरस्त करके इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में एसएससी के क्षेत्रीय सचिव जेपी गर्ग, जिलाधिकारी भवनाथ एवं एसएसपी दीपक कुमार शामिल रहे। प्रतियोगी छात्रों को सुनने के बाद क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग का कहना था कि छात्रों की मांग उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, इसलिए सीबीआई जांच अथवा परीक्षा के परिणाम से जुड़ी किसी मांग पर वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने भी छात्रों की मांग से सहमति जताते हुए, जांच करवाने की मांग का समर्थन किया। छात्रों की मांग सुनने के बाद जिलाधिकारी भवनाथ ने सीबीआई जांच और छात्रों के तर्क से जुड़ी मांग प्रदेश सरकार के पास भेजने की बात कही है। उनका कहना है कि वह प्रदेश सरकार के पास छात्रों की सीबीआई जांच की मांग भेजेंगे। सरकार इस पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed