फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to stop using loudspeaker at religious places

धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग रोकने की मांग

Thu, 27 May 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop using loudspeaker at religious places
लाउडस्पीकर - फोटो : amar ujala
धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता आशुतोष कुमार शुक्ल की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि कोविड की दूसरी लहर में कई राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के कारण प्रत्येक नागरिक घर पर है। कर्मचारी ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं। बच्चे भी घर से ऑनलाइन कक्षाएं कर रहे हैं और वकील भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में घर से ही प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के प्रयोग से खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन


मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर के दिन व रात में कई बार प्रयोग होने से नींद पूरी न होने के कारण बहरापन, उच्च रक्तचाप, अवसाद, चिड़चिड़ापन, थकान, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं व मानसिक विकार हो रहा है। कहा गया है कि मस्जिद, मंदिर, चर्च आदि धार्मिक स्थलों पर दिन व रात में कई बार लाउडस्पीकर के प्रयोग में नार्म्स का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में पिछले वर्ष एक अन्य जनहित याचिका पर पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और धार्मिक पाठ या अजान के लिए लाउडस्पीकर के नियमित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। साथ ही लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण की जांच का निर्देश देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed