फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to reduce the scope of road widening

Prayagraj News : सड़क चौड़ीकरण का दायरा कम करने की मांग, 12 मीटर अधिग्रहित हुआ तो बेघर हो जाएंगे हजारों परिवार

Fri, 13 Oct 2023 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की आर्थिक और भौगोलिक स्थित के हिसाब से रसूलाबाद की पुरानी सड़क की नौ मीटर चौड़ाई है। इस पर अतिक्रमण हटाकर सड़क नाली का निर्माण कराने से ही वहां की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर सड़क को 12 मीटर चौड़ा किया गया तो बड़ी संख्या में लोग घर विहीन हो जाएंगे। इस पर प्राधिकरण की तरफ से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Demand to reduce the scope of road widening
सड़क चौड़ीकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को लेकर शहर की विभिन्न सड़काें के चौड़ीकरण के कार्य का विरोध भी होने लगा है। सड़कों के चौड़ीकरण में रसूलाबाद घाट की तरफ जाने वाला मार्ग भी शामिल किया गया है। पीडीए की तरफ से सड़क को 12 मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसका स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी और भाजपा महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार निषाद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान से मुलाकात करके प्रस्तावित रोड की चौड़ाई 12 मीटर से घटाने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की आर्थिक और भौगोलिक स्थित के हिसाब से रसूलाबाद की पुरानी सड़क की नौ मीटर चौड़ाई है।
विज्ञापन


इस पर अतिक्रमण हटाकर सड़क नाली का निर्माण कराने से ही वहां की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर सड़क को 12 मीटर चौड़ा किया गया तो बड़ी संख्या में लोग घर विहीन हो जाएंगे। इस पर प्राधिकरण की तरफ से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed