फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to open a cut in front of the village on the national highway rejected, cannot impose your opinion

High Court : राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के सामने कट खोलने की मांग खारिज, नहीं थोप सकते अपनी राय

Thu, 11 Sep 2025 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झांसी–ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खारी, वैजपुर और रामगढ़ के सामने मेडियन कट खोलने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन
Demand to open a cut in front of the village on the national highway rejected, cannot impose your opinion
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झांसी–ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खारी, वैजपुर और रामगढ़ के सामने मेडियन कट खोलने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है। कहा, सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सर्वोपरि है, उस पर अदालत अपनी राय नहीं थोप सकती। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने अशोक पुरी की जनहित याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याचिका में ग्रामीणों की ओर से कहा गया था कि गांव से करीब एक किमी दूर मौजूद मेडियन कट से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता प्रांजल मेहरोत्रा ने याचिका का विरोध किया। दलील दी कि सड़क सुरक्षा को लेकर की गई शिकायत की जांच रोड सेफ्टी ऑडिट फर्म ने की थी।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में उसने पूर्व में बने मेडियन कट को बंद करने की सिफारिश की थी। क्योंकि, वह रिटेल आउटलेट के सामने था, खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा था और गाइडलाइंस के भी विपरीत था। लिहाजा, जनता की सुरक्षा के मद्देनज़र ही कट बंद किया गया है। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा किलोमीटर या एक किलोमीटर की दूरी कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि, कट बंद करने का निर्णय विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसलिए न्यायालय इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed