{"_id":"601ee9ae8ebc3e4b5e2a0c9e","slug":"demand-money-from-people-by-creating-fake-facebook-id-of-member-of-public-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग के सदस्य की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से मांगे पैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग के सदस्य की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से मांगे पैसे
Sun, 07 Feb 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक फ्राड
- फोटो : Demo Pic
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आरएन त्रिपाठी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जालसाजों ने उनके तमाम रिश्तेदारों और दोस्तों से पैसे मांगे। जब लोगों ने उन्हें बताया तो एसपी क्राइम को तहरीर दी गई। सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लोक सेवा आयोग के सदस्य आरएन त्रिपाठी आयोग परिसर में स्थित आवास में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके तमाम रिश्तेदारों और दोस्तों ने फोन कर बताया कि उनकी फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत एसपी क्राइम को तहरीर दी कि किसी ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया। फर्जी एकाउंट बनाकर दोस्तों और करीबियों से पैसे मांगे जा रहे हैं। सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की क्राइम ब्रांच विवेचना करेगी।