{"_id":"6a5be600563524d5640a00ac","slug":"demand-for-regulation-of-djs-during-religious-processions-allahabad-news-c-3-1-ald1024-931466-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धार्मिक शोभायात्राओं में डीजे पर नियंत्रण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धार्मिक शोभायात्राओं में डीजे पर नियंत्रण की मांग
विज्ञापन
प्रयागराज व्यापार मंडल ने हाल ही में संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल आयोजन की सराहना की। हालांकि, बैठक में धार्मिक शोभायात्राओं में अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।
चौक स्थित माया श्री कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने की। बैठक में कहा गया कि घनी आबादी वाले पुराने शहर में तेज आवाज वाले डीजे और बड़े जनरेटर से आम नागरिकों, व्यापारियों, बुजुर्गों, बच्चों तथा मरीजों को गंभीर असुविधा होती है। संरक्षक राम जी केसरवानी ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है, इसमें दिखावा नहीं होना चाहिए।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराने का आग्रह किया। उन्होंने अत्यधिक क्षमता वाले डीजे पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया गया कि पुराने शहर की सभी धार्मिक शोभायात्राएं रात 9 बजे से 12 बजे के बीच संपन्न हों। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा मिलेगी, बाजारों में अनावश्यक जाम से राहत मिलेगी और व्यापार भी प्रभावित नहीं होगा। बैठक का संचालन संचालन चौक अध्यक्ष संजीव मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, सुनीता चोपड़ा, आनंद जी टंडन, सौरभ गुप्ता, शरद भाई रंगवाले, चंद्र मोहन कसेरा, बृजेश चौरसिया, बृजेश सीधाना, आशीष केसरवानी आदि मौजूद रहे।