फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi Minorities Commission headquarters will shift Bhashajat

दिल्ली शिफ्ट होगा भाषाजात अल्पसंख्यक आयुक्त मुख्यालय

Wed, 02 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi Minorities Commission headquarters will shift Bhashajat

एक समय देश एवं प्रदेश की राजनीतिक एवं प्रशासनिक राजधानी के तौर पर पहचान रखने वाले इलाहाबाद से एक-एक कर प्रादेशिक एवं केंद्रीय कार्यालय लखनऊ एवं दिल्ली स्थानांतरित हो रहे हैं। पहले राजस्व परिषद, एजी आफिस जैसे कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने के बाद अब भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन आने वाले आयुक्त भाषाजात अल्पसंख्यक के मुख्यालय को स्थायी रूप से 31 मार्च के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी हो गई है।

विज्ञापन

आयुक्त भाषाजात अल्पसंख्यक का मुख्यालय इलाहाबाद में 1957 में खोला गया था। वर्तमान में इसके आयुक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अख्तरूल वासे हैं। आयुक्त के अन्य क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, बेलगांम और चेन्नई में हैं। मुख्यालय के इलाहाबाद से दिल्ली ले जाने की घोषणा के बाद यहां कर्मचारियों एवं अधिकारियों में खलबली मची है। मुख्यालय के कर्मचारियों ने इस संबंध में स्थानीय सांसद श्यामा चरण गुप्त सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं से बात की। कोई भी राजनेता इस मामले में खुलकर कार्यालय को दिल्ली जाने से रोकने में आगे नहीं आ रहा है। भाषाजात अल्पसंख्यक आयुक्त का मुख्यालय जार्ज टाउन में 40 अमर नाथ झा पर स्थित है। यह कार्यालय इलाहाबाद सांसद श्यामा चरण गुप्त के आवास के एकदम बगल स्थित है। 

विज्ञापन

इलाहाबाद से जो कार्यालय बाहर चले गए

0 शिक्षा निदेशक माध्यमिक, बेसिक एवं उच्च शिक्षा कैंप कार्यालय बनाकर पूरे समय लगभग लखनऊ में बैठते हैं जबकि इलाहाबाद में यूपी बोर्ड, शिक्षा निदेशालय सहित सभी कार्यालय स्थित हैं।

0 राजस्व परिषद का प्रशासनिक कार्यालय पूरी तरह से लखनऊ में शिफ्ट हो गया है। सभी बड़े अधिकारी लखनऊ में ही बैठते हैं।

0 पुलिस मुख्यालय का भवन बनकर तैयार है, इससे जुड़े कार्यालय लखनऊ में स्थानांतरित हो चुके हैं।

0 एजी आफिस का एक बड़ा हिस्सा कई वर्ष पहले स्थानांतरित हो चुका है। कुछ हिस्से को फिर से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है।

0 स्थानीय निधि लेखा परीक्षा संस्था को लखनऊ ले जाने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed