{"_id":"506154d183d805c1497b8308266c23bf","slug":"deleted-shivraj-magh-mela-billboards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला प्रशासन ने हटवाए ‘शिवराज’ के होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला प्रशासन ने हटवाए ‘शिवराज’ के होर्डिंग
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। माघ मेला भी सपा और भाजपा की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बन गया है। मेला प्रशासन की ओर से संगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र सहित मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों और सिंहस्थ कुंभ के न्योते वाली होर्डिंग हटाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में नगर विकास मंत्री आजम खां का हाथ होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से प्रकरण में हस्तक्षेप करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।
बता दें मेला क्षेत्र में जगह-जगह लगी होर्डिंग में एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो सहित मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई थीं। इसके माध्यम से माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत सहित उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण भी दिया गया है। माना जा रहा है कि दूसरे राज्य की उपलब्धियों वाली होर्डिंग से स्थानीय अफसरों को अपनी गर्दन फंसती नजर आ रही थी सो उन्होंने आनन-फानन में होर्डिंग उतरवा दिए। सांसद केशव प्रसाद मौर्य का आरोप है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मेला प्रशासन ने ऐसा करके ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उधर, मेला प्रभारी एसके शर्मा का कहना है कि मेला क्षेत्र में बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए गए थे इसलिए उन्हें हटवाया गया है।