{"_id":"5e3723fb8ebc3e4b11782bc9","slug":"delay-in-appointment-of-lt-increased-competition-in-tgt-allahabad-news-ald267378822","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी की नियुक्ति फंसी, टीजीटी में बढ़ी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी की नियुक्ति फंसी, टीजीटी में बढ़ी स्पर्धा
विज्ञापन
Delay in appointment of LT, increased competition in TGT
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के चयनितों की नियुक्ति में देरी हो रही है और इस वजह से टीजीटी-2016 में अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा बढ़ गई है। एलटी ग्रेड में चयनित बहुत से अभ्यर्थियों ने टीजीटी-2016 का इंटरव्यू छोड़ने की तैयारी कर रखी थी ताकि, मेरिट में शामिल अन्य अभ्यर्थियों के लिए टीजीटी में चयन के अवसर बढ़ जाएं लेकिन एलटी ग्रेड में नियुक्ति में देरी के कारण अब कोई भी अभ्यर्थी टीजीटी-2016 का इंटरव्यू नहीं छोड़ना चाह रहा है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2018 का आयोजन की गई थी। इस परीक्षा के तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा को डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है। हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों को छोड़कर आयोग बाकी सभी 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर चुका है और नियुक्ति की संस्तुति भेजने से पहले अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की चुकी है लेकिन आयोग ने अब तक केवल दो विषयों संगीत और वाणिज्य के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भेजी है। बाकी 11 विषयों के चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति न भेजे जाने से नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हो रही है।
एलटी ग्रेड परीक्षा में शामिल बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने टीजीटी-2016 की परीक्षा भी दी थी। टीजीटी-2016 का इंटरव्यू चल रहा है। अभ्यर्थियों के एक गुट ने अपील की थी कि जिन चयन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में हो चुका है और उन्हें टीजीटी-2016 के इंटरव्यू में भी बुलाया गया है, वह टीजीटी का इंटरव्यू छोड़ दें ताकि अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ें। एलटी ग्रेड के तमाम अभ्यर्थियों ने इस पर सहमति जताई थी लेकिन चयन के बावजूद आयोग ने अब तक उनकी नियुक्ति की संस्तुति शासन को नहीं भेजी है। ऐसे में एलटी ग्रेड में अभ्यर्थी अब टीजीटी के इंटरव्यू में भी शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन अवसर कम हो जाएंगे।