फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deepawali festival

घर पहुंचने की होड़ में सुबह के वक्त बसें, ट्रेनें रही ठसाठस

Sun, 27 Oct 2019 08:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Deepawali festival
Deepawali festival - फोटो : CITY DESK
दिवाली पर लंबी दूरी की ट्रेनों से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे सैकड़ों यात्री
विज्ञापन

आसपास के जिलों में जाने वाली रोडवेज की बसें रही ठसाठस
प्रयागराज। दिवाली पर घर पहुंचने की होड़ शनिवार की तरह रविवार की सुबह भी रही। इलाहाबाद जंक्शन, प्रयागघाट और सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रविवार को काफी भीड़ रही। आसपास के शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लोगों कोे जगह नहीं मिली, जबकि प्रयागराज से प्रतापगढ़, बदलापुर, जौनपुर रूट की ओर यात्री ज्यादा होने की वजह से संबंधित रूट पर रोडवेज को अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना पड़ा।
इलाहाबाद जंक्शन पर सुबह तमाम ट्रेनों में जगह न होने की वजह से लोग दिव्यांग एवं महिला कोच में घुस गए। जंक्शन पर दिव्यांग यात्रियों को कोच में भी घुसना दूभर हो गया। दिवाली एवं छठ पूजा के लिए पूर्वांचल जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को भी खासी मश्क्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्लीपर बोगियों की हालत जनरल कोच जैसी हो गई। एक-एक कोच में क्षमता से तीन गुना यात्री घुस गए। उधर इलाहाबाद जंक्शन पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, जोधपुर आदि रूट से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ आई।
विज्ञापन

दोपहर बाद ही रेलवे स्टेशन परिसर यात्रियों से काफी हद तक खाली हो गया। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन की भी रही। बस स्टेशन पर आसपास के शहर के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। सिविल लाइंस से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अकबरपुर, जौनपुर, बदलापुर, रायबरेली आदि शहरों के लिए जाने वाली बसों में खूब भीड़ गई। हालांकि दोपहर तक यहां भीड़ काफी कम भी हो गई। रोडवेज के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि दिवाली बाद भीड़ के लिए भी रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed