फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision of the saints: Jailed Binaika Baba membership evicted from Khak Chowk

संतों का फैसला : जेल में बंद बिनैका बाबा की खाक चौक व्यवस्था समिति से छिनी सदस्यता

Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
सार

माघ मेले में शुक्रवार को खाक चौक व्यवस्था समिति की कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। निष्क्रियता के कारण महामंडलेश्वर मदन मोहन दास को समिति के संरक्षक पद से मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Decision of the saints: Jailed Binaika Baba membership evicted from Khak Chowk
खाक चौक की बैठक में मौजूद संत। - फोटो : प्रयागराज।

विस्तार

खाक चौक व्यवस्था समिति ने शुक्रवार को दो संतों को निष्कासित कर दिया। इसमें मध्यप्रदेश की जेल में बंद महामंडलेश्वर राम सुभग दास बिनैका बाबा और महामंडलेश्वर मदन मोहन दास शामिल हैं। इनकी जगह दूसरे संतों को जिम्मेदारी दे दी गई।

विज्ञापन



माघ मेले में शुक्रवार को खाक चौक व्यवस्था समिति की कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। निष्क्रियता के कारण महामंडलेश्वर मदन मोहन दास को समिति के संरक्षक पद से मुक्त कर दिया गया। कहा गया कि महामंडलेश्वर मदनमोहनदास अस्वस्थता के कारण दो वर्षों से माघ में मेले में नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन




उनकी जगह समिति ने महामंडलेश्वर सुकदेवदास वनखंडी महाराज को समिति का संरक्षक चुना गया। इसी तरह मध्य प्रदेश की जेल में बंद समिति के सदस्य महामंडलेश्वर रामसुभग दास बिनैका बाबा की भी समिति के छुट्टी कर दी गई। उनकी जगह महामंडलेश्वर रामकृण्णदास कोल्हूनाथ को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके अलावा महंत गोपाल दास को भी सदस्य के रूप में चुना गया।  इस दौरान समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोषदास सतुआ बाबा ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। इस मौके पर महामंडलेश्वर अभिरामदास, महंत शशिकांत दास, महामंडलेश्वर गोर्कणदास, महंत जगदीशदास, महंत रामनरेशदास, महामंडलेश्वर हिटलर बाबा समेत कई संत उपस्थित थे।

अफसरों की बदसलूकी से माघ मेले में तैनात कर्मियों में असंतोष 
माघ मेले में संस्थाओं और सुविधाओं के आंवटन के मसले पर अफसरों और कर्मचारियों में ठन गई है। मामला बदसलूकी तक पहुंचने के बाद मेले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है। इससे नाराज होकर कुछ कर्मी अवकाश पर चले गए हैं। कहा जा रहा है कि उच्च स्तर पर जल्द हस्तक्षेप नहीं किया गया तो माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व से पहले कर्मी काम ठप कर हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को संस्थाओं और सुविधाओं को लेकर मेला दफ्तर में अफसरों और कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed