फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Debt taken from the earnings of the opposition's sin: Yogi

विपक्ष की पाप की कमाई से हुआ कर्ज माफ : योगी

Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Debt taken from the earnings of the opposition's sin: Yogi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अर्द्धकुंभ की 34 परियोजनाओं के शिलान्यास और ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखे हमले बोले। प्रदेश की बदहाली और अराजकता के लिए उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के लिए 34 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम इन्हीं दलों की पाप की कमाई को रोककर किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, जिन्होंने प्रदेश को 55 वर्षों तक लूटा वे पांच महीने की सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। कर्जमाफी की घोषणा के बाद पूछा जा रहा था कि पैसे कहां से आएंगे लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना तथा बगैर किसी अतिरिक्त कर के इसके लिए आवश्यक राशि का इंतजाम किया गया। जो पाप कांग्रेस, सपा, बसपा ने किया था उसी से एक झटके में कर्जमाफी के लिए जरूरी राशि जुटा ली गई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है इसके बारे में भी विपक्षी दलों को मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय तक अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल रहा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह काम पांच महीने में पूरा करना संभव नहीं था। इसे खत्म करने में समय लगेगा। सख्त कदम उठाए गए हैं। परिणाम भी दिखने लगे हैं। उन्होंने विदेश नीति को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्व शक्ति बन रहा है। डोकलम में चीन पीछे हटने के लिए मजबूर हुआ। इस राष्ट्रीय स्वाभिमान को कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग नहीं समझेंगे। मुख्यमंत्री अन्य मुद्दों पर भी विपक्षी दलों को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नंद गोपाल नंदी पर मंत्री रहते हुए हमला हुआ था लेकिन इस सरकार में इसे बर्दाश्त नहीं किया। यदि कोई माफिया किसी कार्यकर्ता पर हमला करेगा तो उसके घर में बुलड्रोजर चलेगा। किसी कार्यकर्ता, व्यापारी, महिलाआें और आम आदमी पर हमला करने वाला बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed