फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Debt-ridden ex-driver had killed a vegetable trader, suspicion of illegal relationship

Prayagraj : कर्ज में डूबे पूर्व ड्राइवर ने की थी सब्जी व्यापारी की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध का भी शक

Wed, 04 Jan 2023 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 09:31 PM IST
सार

दारागंज थाने के पास 31 दिसंबर की भोर में सब्जी व्यापारी श्यामजी केशरवानी (38) की हत्या उसके ही ड्राइवर रहे अतुल कुमार निषाद ने की थी। पुलिस का दावा है कि कर्ज में फंसाने और पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने वारदात अंजाम दी।

विज्ञापन
Debt-ridden ex-driver had killed a vegetable trader, suspicion of illegal relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दारागंज थाने के पास 31 दिसंबर की भोर में सब्जी व्यापारी श्यामजी केशरवानी (38) की हत्या उसके ही ड्राइवर रहे अतुल कुमार निषाद ने की थी। पुलिस का दावा है कि कर्ज में फंसाने और पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने वारदात अंजाम दी। उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। डीसीपी नगर संतोष कुमार मीना ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान एक कैमरे में शाल ओढ़े हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया। कुछ अन्य कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि संदिग्ध काफी देर से घटनास्थल के आसपास टहल रहा था। 

विज्ञापन


मृतक के फोन की सीडीआर खंगाली गई तो कुछ अहम सुराग मिले, जिससे मीरागली निवासी अतुल का नाम सामने आया। कुछ स्थानीय लोगों से फुटेज दिखाकर शिनाख्त कराई गई तो उन्होंने भी संदिग्ध की पहचान अतुल के रूप में की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कुबूल लिया। डीसीपी नगर ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से नामजद कराए गए बादल बिंद की घटना में कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

‘खाने को हो गया था मोहताज’
एसीपी दारागंज आस्था जायसवाल के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले श्यामजी की गाड़ी चलाता था। उसने वर्ष 2019 में उसे 11 लाख में एक पिकअप लोन पर दिलवा दी। तब भरोसा दिलाया था कि किश्त अदा करने में वह उसका सहयोग करेगा, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। उसे काम देना भी बंद कर दिया। इसके चलते वह किश्त नहीं अदा कर पाया और बैंक ने गाड़ी खींच ली। इससे पहले कई महीनों की किश्त उसने ब्याज पर उधार रुपये लेकर भरीं। इससे उस पर कर्ज और भी बढ़ गया। हालत यह हो गई कि खाने तक को मोहताज हो गया। एसीपी के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि श्याम जी अक्सर उसके घर पर आया-जाया करता था। ऐसे में उसे पत्नी से अवैध संबंध का भी शक था। 

एक घंटे पहले ही आ गया था
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना वाली रात वह चार बजे के करीब ही मौके पर पहुंच गया था। उसने पड़ोस के ही श्रीकुमार शुक्ला से तमंचा लिया था। उसे मालूम था कि पिकअप से सब्जी उतारने के दौरान अक्सर श्यामजी गाड़ी में ही बैठ जाता था। ऐसे में वह सीधे गाड़ी के पास पहुंचा। उस वक्त श्यामजी हल्की नींद में था और इसी दौरान वह उसे गोली मारकर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि वह घटना के बाद घूरपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर भाग गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

थाने के पास हुई थी घटना
31 दिसंबर को घटना दारागंज थाने के पास हुई थी। झूंसी के इसीपुर मलावा निवासी श्यामजी मंडी से आलू लेकर गंगामूर्ति चौराहे के पास स्थित गोदाम पर पहुंचा था। पिकअप से आलू की बोरियां उतारे जाने के दौरान वह गाड़ी में ही ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था, तभी गोली माकर उसकी हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed