{"_id":"5d0b9af48ebc3e0bce280398","slug":"debate-start-on-petition-of-public-service-commission-lt-grade-paper-leak-scandal-in-allahbad-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी
Thu, 20 Jun 2019 08:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
इलाहबाद हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड पेपर लीक कांड में लोक सेवा आयोग की याचिका पर बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की ओर से बहस शुरू हुई। दो घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने शेष बहस के लिए शुक्रवार 21 मई की तारीख नियत की है। प्रदेश सरकार और आयोग के बीच लोक सेवा आयोग को मिले विशेषाधिकारों को लेकर बहस की जा रही है।
विज्ञापन
आयोग का कहना है कि उसे इस बात का विशेषाधिकार है कि वह अपने गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से रोक सके। जबकि प्रदेश सरकार की जांच एजेंसी एसटीएफ इन दस्तावेजों को अपनी जांच में शामिल करना चाहती है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ लोक सेवा आयोग ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर एलटी ग्रेड परीक्षा से संबंधित कुछ जानकारियां मांगी हैं, साथ ही दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आयोग ने इसे देने से इंकार करते हुए याचिका दाखिल कर एसटीएफ के नोटिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन