{"_id":"636d1e690fee4a43ab156f5a","slug":"death-of-old-man-after-fasting-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पांच दिनों तक अनशन करने के बाद वृद्ध समाजसेवी की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पांच दिनों तक अनशन करने के बाद वृद्ध समाजसेवी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 10 Nov 2022 09:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
कई समस्याओं को लेकर समाजसेवी मुकुंदलाल, अखिलेश कुमार केशरी, महंत राजेंद्र गिरि और शंभूनाथ बांसुरियां बाबा अनशन पर बैठे थे। बुधवार को जब अनशन करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तो एसडीएम हंडिया रमेश मौर्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : समाजसेवी मुकुंदलाल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड के खेरूवा नेवादा गांव मेें स्थानीय समस्याओं के लेकर पांच दिनों तक अनशन पर बैठे बुजुर्ग समाजसेवी मुकुंदलाल (80) की बुधवार को देर रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार को ही उनका अनशन उपजिलाधिकारी हंडिया रमेश मौर्य ने समाप्त कराया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद उनको घर भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
कई समस्याओं को लेकर समाजसेवी मुकुंदलाल, अखिलेश कुमार केशरी, महंत राजेंद्र गिरि और शंभूनाथ बांसुरियां बाबा अनशन पर बैठे थे। बुधवार को जब अनशन करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तो एसडीएम हंडिया रमेश मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। इसके बाद जूस पिलाकर परीक्षण अनशन खत्म कराया गया। प्रशासन ने एंबुलेंस से अनशनकारियों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घर पहुंचने के बाद देर रात खेरूवा नेवादा गंाव निवासी मुकुंदलाल की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच उनकी सांसें थम गईं। परिवार में कोहराम मच गया। मुकुंदलाल के तीन बेटे है। सभी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन