फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of Narendra Giri Murder or Suicide?

नरेंद्र गिरि की मौत हत्या या आत्महत्या?: मौत के बाद से उठ रहे इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं

Tue, 21 Sep 2021 01:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Sep 2021 01:20 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और इसमें महंत ने अपनी आत्महत्या की वजहों का जिक्र भी किया है। लेकिन इसके बाद भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका उत्तर हर कोई चाहता है।
 

विज्ञापन
Death of Narendra Giri Murder or Suicide?
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उठते सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाल : सुसाइड नोट में तीन लोगों का नाम तो एफआईआर में सिर्फ आनंद गिरि क्यों?

विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि के शव के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें आनंद गिरि के अलावा लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी काभी नाम है तो पुलिस ने सिर्फ आनंद गिरि को गिरफ्तार क्यों किया?
सवाल : पुलिस के पहुंचने के पहले ही उनका शव रस्सी काटकर क्यों उतारा गया?
अपनी आत्महत्या के एक दिन पहले उन्होंने अपने लिए रस्सी का मंगाना। इसके साथ ही पुलिस के पहुंचने के पहले ही उनके शव को रस्सी काटकर उतार लेना। ये घटनाक्रम इस ओर भी इशारा करता है कि कहीं कोई अंदर का आदमी तो इसमें शामिल नहीं था। 
विज्ञापन

सवाल : दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र गिरि लिखना नहीं जानते थे तो सुसाइड नोट कैसे लिखा?
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ऐसी खबरें आ रही हैं महंत नरेंद्र गिरि लिखना नहीं जानते थे तो वो इतना लंबा सुसाइड नोट कैसे लिख सकते हैं। इसके साथ ही अगर इसे उन्होंने नहीं लिखा तो उनके कमरे में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : आनंद गिरि देहरादून में था तो हत्या कैसे कर सकता है?
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई है तो वो हैं आनंद गिरि। अगर आनंद गिरि ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है तो वो उन्हें हरिद्वार की जगह प्रयागराज में होना चाहिए।
सवाल : नरेंद्र गिरि की पहुंच सरकारों तक थी तो उन पर कौन दबाव बना सकता है?
महंत नरेंद्र गिरि एक ऐेसी शख्सियत थे जिनकी सरकारों तक पहुंच थी। अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी थी तो वो इसके लिए सीधे सूबे के मुख्यमंत्री से भी बात कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि कौन है जा उनपर दवाब बना सकता था।

सवाल : अगर उन्हें कोई परेशानी थी तो उन्होंने प्रशासन की मदद क्यों नहीं ली?
उनके मौत के पीछे के कारणों में एक वीडियो की बात भी सामने आ रही है। अगर वीडियो के कारण वो इतना परेशान थे तो इसकी शिकायत प्रशासन से कर सकते थे। 
सवाल : आखिर किस अपमान से आहत थे महंत नरेंद्र गिरि?
सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर महंत नरेंद्र गिरि जैसे बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति का अपमान कौन कर सकता है। सत्ता के गलियारें की बड़ी से बड़ी हस्तियां उनके दर पर आती थीं तो आखिर उन्हें अपमानित कौन करेगा। आखिर किस अपमान से वो आहत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed