प्रयागराज : प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, टाटा सफारी पर बमबाजी, घटना सीसीटीवी में कैद
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने महिला प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों ने टाटा सफारी गाड़ी के भीतर बैठे प्रधान पुत्र पर बमबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने महिला प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों ने टाटा सफारी गाड़ी के भीतर बैठे प्रधान पुत्र पर बमबाजी की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बमबाजी करने के बाद मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बमबाजी करने वाले युवकों में मुख्य आरोपी पुलिस विभाग में तैनात दीवान का मनबढ़ बेटा बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
गंगापार के सहसों विकास खंड के थानापुर ग्रामसभा की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी सिंह चंदेल झूंसी की आवास विकास कालोनी में रहती हैं। विजयलक्ष्मी इस वक्त भाजपा की जिला मंत्री भी हैं। विजयलक्ष्मी का बेटा विधान सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे अपनी मौसी के बेटे से मिलने उसके घर सेक्टर तीन में टाटा सफारी गाड़ी से गया था। वह गाड़ी में बैठकर अपने दोस्त प्रांशु यादव के साथ मौसी के बेटे का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक से चार युवक वहां पहुंचे।
बाइक सवार असलहों से भी थे लैस
चारों युवकों ने गमच्छे से मुंह बांध रखा था। पहले चारों युवक बाइक से टाटा सफारी से आगे गए। कुछ दूर जाने के बाद बाइक मोड़ी और वापस लौटे। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवकोंं ने एक के बाद एक दो बम टाटा सफारी के सामने वाले शीशे पर चलाए। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। बमबाजी करने के बाद मनबढ़ युवक वहां से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक असलहों से भी लैस थे। अचानक बम चलने से टाटा सफारी के भीतर बैठा प्रधान पुत्र विधान सिंह और उसका दोस्त प्रांशु सहम गए। बमबाजी करने वाले युवकों के वहां से जाने के बाद प्रधान पुत्र विधान सिंह वहां से गाड़ी लेकर भागा और अपनी जान बचाई। अचानक हुई बमबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों मेंं दुबक गए।
घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज छतनाग नवीन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। बाद में भुक्तभोगी महिला प्रधान पुत्र की तहरीर पर देर रात को आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मनबढ़ युवकों का मुखिया पुलिस विभाग में तैनात दीवान का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। घटना के पीछे युवकों के बीच एक दिन पहले हुआ विवाद भी बताया जा रहा है।