फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on a young man sleeping in the verandah, bike riding miscreants shot him.

Prayagraj : बरामदे में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 13 Apr 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

आसवा उर्फ हाजीगंज गांव के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार पटेल 45 वर्ष पुत्र रामकुमार बीते कई वर्षों से गांव के बाहर सोरांव- शांति पुरम मार्ग किनारे अपने खेत की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे। कि शुक्रवार शाम को भोजन करने के बाद शैलेंद्र कुमार अपने मकान के बरामदे में सो रहा था।

विज्ञापन
Deadly attack on a young man sleeping in the verandah, bike riding miscreants shot him.
सो रहे युवक को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के आसवा उर्फ हाजीगंज गांव में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार व शनिवार बीच रात तकरीबन एक बजे के करीब हमलावरों ने फायर कर दिया। जिससे गोली सो रहे व्यक्ति के कमर व पेट के बीच जा लगी।  गोली लगने से चीख पुकार सुन परिजन जब तक मौके पर पहुंचते कि हमलावर भाग चुके थे।

विज्ञापन





विज्ञापन






आसवा उर्फ हाजीगंज गांव के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार पटेल (45) पुत्र रामकुमार बीते कई वर्षों से गांव के बाहर सोरांव- शांतिपुरम मार्ग किनारे अपने खेत की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार शाम को भोजन करने के बाद शैलेंद्र कुमार अपने मकान के बरामदे में सो रहा था। देर रात तकरीबन एक बजे हमलावर पहुंचे और शैलेंद्र के ऊपर फायर झोंक  दिया। जिससे गोली शैलेंद्र पटेल के कमर के ऊपर जा लगी। वह लहूलुहान हो गया और चीखने चिल्लाने लगा। जिसकी आवाज सुन परिजन जब तक मौके पर पहुंचने की हमलावर  फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी रंजिश की आशंका के चलते  हुआ हमला 

तकरीबन आठ माह पहले जमीनी रंजिश के चलते तकरीबन आधा दर्जन से अधिक  हमलावरों ने रामकुमार के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया था। था। हमलावरों रामकुमार पटेल की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे हाथ पैर की हड्डी टूट गई थी। घटना को लेकर भुक्तभोगी की तहरीर पर गांव के ही तकरीबन आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज सोरांव थाने कराया था।

आरोप है कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष पूर्ण तरीके से कार्रवाई न करते हुए बल्कि आरोपियों को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश की गई थी। अन्यथा हमलावरों के खिलाफ  ठोस कार्रवाई हुई होती तो शायद शैलेंद्र पटेल के ऊपर हमला न हुआ होता। इस बाबत सोरांव प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि भुक्तभोगी के परिजन के तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed