फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of youth missing from Tilak ceremony found in river, fear of murder

Prayagraj : तिलक समारोह से लापता युवक की लाश नदी में मिली, हत्या की आशंका

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
सार

चाका का रहने वाले रवींद्र कुशवाहा (28) की एक साल पहले शादी हुई थी। वह 31 मई को घूरपुर में एक तिलक समारोह में गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन उसके घर वाले घूरपुर पहुंचे। वहां उसके तिलक में होने की पुष्टि हुई लेकिन उसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन
Dead body of youth missing from Tilak ceremony found in river, fear of murder
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

घूरपुर में एक तिलक समारोह से 31 मई को लापता हुए रवींद्र कुशवाहा का शव बृहस्पतिवार को सरस्वती घाट के पास मिला। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात वह एक लड़की के साथ था। रवींद्र की हत्या हुई या फिर वह हादसे का शिकार हो गया। यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। 

विज्ञापन



चाका का रहने वाले रवींद्र कुशवाहा (28) की एक साल पहले शादी हुई थी। वह 31 मई को घूरपुर में एक तिलक समारोह में गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन उसके घर वाले घूरपुर पहुंचे। वहां उसके तिलक में होने की पुष्टि हुई लेकिन उसके बाद क्या हुआ, कोई नहीं बता पाया। घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। बृहस्पतिवार को रवींद्र का शव सरस्वती घाट के पास उतराता मिला।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसके पास से दो फोन मिले। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। घर वालों ने शिनाख्त की तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कुछ लोगों ने बताया कि घटना वाली रात रवींद्र एक लड़की के साथ देखा गया था। उसके पास से दो मोबाइल मिले हैं। आशंका है कि एक मोबाइल लड़की का है। इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि घर वालों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद पता चल जाएगा कि रवींद्र ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed