फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of two youths found in the field under mysterious circumstances, both of them had a deep friendship

प्रतापगढ़ : घर से निकले दो दोस्तों की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

Mon, 09 Aug 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 10:47 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में एक गांव में सोमवार की सुबह खेत में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पुलिस जांच की स्थिति में है।

विज्ञापन
Dead body of two youths found in the field under mysterious circumstances, both of them had a deep friendship
Pratapgarh - फोटो : Pratapgarh

विस्तार

रविवार की शाम घर से निकले दो दोस्तों रवींद्र गौतम (22) व शिवभोले गौतम (26) की बदमाशों ने हत्या कर दी और शव धान के खेत में फेंक दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोहरे हत्याकांड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। 
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के सपहाछात निवासी राजधारी सिंह के धान के खेत में सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे दो युवकों की लाश देख सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त रवीन्द्र गौतम व  शिवभोले के रूप में हुई। दोनों जिगरी दोस्त थे। दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान  नहीं थे। हालांकि नाक व मुंह से खून निकला था। मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे किसी का फोन आने पर दोनों घर से निकले थे, मगर देर रात तक लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन


उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवसरा, पट्टी की ओर फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। इस बीच पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed