फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a student missing from kinship was found in the bush, fear of murder

रिश्तेदारी से गायब छात्र का झाड़ी में मिला कीचड़ से सना शव, हत्या की आशंका

Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

  • बवाल की आशंका से सहमी पुलिस जिंदा बताकर ले गई प्रयागराज निजी अस्पताल
  • डाक्टरों के मृत घोषित करने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
Dead body of a student missing from kinship was found in the bush, fear of murder
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

रिश्तेदारी से गायब नौवीं के छात्र आशीष पटेल (15) की दूसरे दिन भयहरणनाथ मंदिर के बगल बकुलाही नदी के करीब झाड़ी में कीचड़ से सनी लाश मिली। जिससे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस बवाल की आशंका को देखते हुए उसे जिंदा बताकर प्रयागराज निजी अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे वैष्णव निवासी बच्चा लाल पटेल के घर पर रहकर उसके साले सुरेश पटेल निवासी सेमरा सोरांव प्रयागराज का बेटा आशीष पटेल रहकर पढ़ाई करता था। वह अमर जनता इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार की शाम वह घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके चलते बच्चालाल सुबह उसकी तलाश में जुट गया। करीब 11 बजे भयहरणनाथ धाम मंदिर के करीब बकुलाही नदी के बगल झाड़ी में आशीष की लाश ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। इस बच्चालाल भी परिवार के साथ पहुंचा। शव देखते ही सभी रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंचे कटरागुलाबसिंह चौकी प्रभारी बवाल की आशंका को देखते हुए आशीष के जिंदा होने की बात कही। जिसके बाद उसे वाहन से लेकर पुलिसकर्मी सोरांव स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव लेकर मर्चरी लौट आई। बच्चा लाल गांव के ही युवकों पथर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाने लगा। जिसके बाद पुलिस उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मौत का राज पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of a student missing from kinship was found in the bush, fear of murder
Crime Scene
पिता व फूफा के साथ संगीत पार्टी में भी करता था काम
मृतक आशीष अपने फूफा के घर पर रहते हुए पढ़ाई के साथ उनके कामों में हाथ बंटाता था। बच्चालाल धर्मेंद्र संगीत पार्टी के नाम से नौटंकी की कंपनी चलाता था। जिसके उसका साला सुरेश कुमार पटेल भी काम करता था।  मृतक आशीष और उसका छोटा भाई लक्ष्मण यहां रहकर पढ़ाई करते थे। आशीष की मां की मौत हो चुकी है। जिसके चलते दोनों भाइयों की बुआ के घर परवरिश हो रही थी।

बच्चालाल का पड़ोसी से चल रहा जमीनी विवाद, बेटे पर जताया हत्या का आरोप
जेठवारा के पूरे वैष्णव निवासी बच्चालाल पटेल का पड़ोसी हरीप्रसाद से जमीन को लेकर काफी अर्से से विवाद चला आ रहा है। बच्चालाल ने आरोप लगाया कि हरी प्रसाद पटेल का लड़का गोरेलाल पटेल अपने साथी सचिन पुत्र पप्पू के साथ  बुधवार की शाम आम तोड़ने के बहाने ले जाकर उसकी हत्त्या कर दिए। पुलिस ने गोरेलाल को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में गोरेलाल ने बताया कि वे लोग रात में आम तोड़ने के लिए नदी के किनारे गए थे।

आम तोड़ते समय पेड़ के पास लगी विद्युत केबिल में सप्लाई हो रहे करंट की चपेट में आशीष आ गया। वह नीचे गिर पड़ा। यह देख वे घबरा गए और आशीष को छोड़कर भाग निकले। सुबह उसकी लाश झाड़ में कैसे पहुंची। इस बारे में कोई जानकारी नही है। गांव के लोगों का कहना था कि घटनास्थल के करीब पंपिंग सेट का मालिक सुबह आशीष का शव देखा होगा तो बवाल से बचने के लिए उसे घसीटकर फेंक दिया होगा। कीचड़ से लथपथ मृतक आशीष के हाथ व गाल पर घाव के निशान साफ दिख रहे थे। करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतारने की भी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed