{"_id":"5f1ead4ee1eb6d196c218d2e","slug":"dead-body-found-in-in-prayagraj-man-missing-in-suspicious-condition-from-srg-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल से संदिग्ध हालत में गायब अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल से संदिग्ध हालत में गायब अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप
Mon, 27 Jul 2020 04:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल से एक दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गायब शिव शंकर सिंह का शव सिविल लाइन स्थित सीएवी इंटर कॉलेज के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजापुर के रहने वाले शिव शंकर सिंह को 23 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन शनिवार शाम को संदिग्ध हालत में वह अस्पताल से गायब हो गया था।
काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में रविवार को उसका शव एमजी मार्ग पर कालेज के पास मिला जो अस्पताल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। इस संबंध में उसकी बेटी मोनिका ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राजापुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आया था। उसे सांस में तकलीफ के कारण एसआरएन के कोविड वार्ड नंबर-10 के बेड नंबर-24 पर भर्ती कराया गया था। घरवालों ने बताया कि शनिवार को मरीज ने अपनी हालत स्थिर बताई थी।

दोपहर में कुछ जरूरी सामान भी पहुंचाया गया। वार्ड में सामान पहुंचने पर भी उनसे बात हुई। लेकिन, उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया कि वह गायब हो गए। अधेड़ के गायब होने की सूचना परिजनों द्वारा एसआरएन पुलिस चौकी को भी दी गई।
एसआरएन में कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि अधेड़ वार्ड से निकलकर भाग गया। उसे रोका गया, लेकिन वह रुका नहीं। अधेड़ की मौत के बाद पत्नी, बेटी, बेटा सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।