{"_id":"5dcda7d88ebc3e550545ed2b","slug":"dead-body-found-at-shivkuti-railway-crossing-allahabad-news-ald260188586","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुटी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुटी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
dead body found at shivkuti railway crossing
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। शिवकुटी में नारायणी आश्रम डॉट पुल के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली। जिससे उसकी शिनाख्त रमेश मौर्या (45)वर्ष निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि रमेश की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। प्रतापगढ़ में परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जहर खाने से सराफा व्यवसायी की मौत
प्रयागराज। मालवीय नगर अतरसुइया के रहने वाले आशीष सिंह (40) की सुबह एसआरएन में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहरीला पदार्थ आया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के मौसेरे भाई अरविंद सिंह ने बताया कि आशीष की आभूषणों की दुकान मीरापुर में है। पिछले दिनों उनका काफी नुकसान हो गया था, जिससे वो काफी परेशान था। सात नवंबर दोपहर को जहरीला पदार्थ खाने से उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी रुचि सिंह के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।