{"_id":"39f5edd5537dc3ab03862fd652e5757f","slug":"daughters-all-have-to-come-forward-to-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को बचाने के लिए सभी को आना होगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को बचाने के लिए सभी को आना होगा आगे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कालेज में अल कौसर सोसाइटी की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भ्रूण हत्या तथा महिला उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.सत्यनारायण ने कहा कि बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेया मौर्या प्रथम, कल्याणी सिंह द्वितीय तथा वर्षा राय तृतीय रहीं। गोष्ठी में सर्वोत्तम विचार के लिए कृति राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था कुमार द्वितीय तथा आकांक्षा पांडेय तृतीय रहीं। इससे पहले सोसाइटी की नाजिया नफीस ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।