फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dala Chhath: Preparations for Sun worship in full swing, leveling in full swing to build altars on Sangam ban

डाला छठ : सूर्य के उपासना की तैयारियां तेज, संगम तट पर वेदियां बनाने के लिए समतलीकरण जोरों पर

Thu, 16 Nov 2023 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

सूर्य षष्ठी के गीत गूंजने लगे हैं। लोक मानस के इस धार्मिक उत्सव को लेकर घर-घर में उत्साह छा गया है। बृहस्पतिवार को संगम के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, यमुना के बलुआ घाट, अरैल घाट और झूंसी के तटों पर वेदियां बनाने और अपनी जगह पक्की करने की होड़ मची रही।

विज्ञापन
Dala Chhath: Preparations for Sun worship in full swing, leveling in full swing to build altars on Sangam ban
संगम तट पर डाला छठ की तैयारियों का जायजा लेते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नहाय-खाय की रस्म के साथ शुक्रवार को सूर्योपासना के चार दिवसीय डाला षष्ठी व्रत की शुरुआत होगी। इसी के साथ संगम समेत गंगा,यमुना के घाटों पर वेदियां बनाने के लिए व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ लगने लगी है। शनिवार को खरना होगा और रविवार को जल के बीच खड़ी होकर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य देंगी।

विज्ञापन







विज्ञापन







 

 

 

सूर्य षष्ठी के गीत गूंजने लगे हैं। लोक मानस के इस धार्मिक उत्सव को लेकर घर-घर में उत्साह छा गया है। बृहस्पतिवार को संगम के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, यमुना के बलुआ घाट, अरैल घाट और झूंसी के तटों पर वेदियां बनाने और अपनी जगह पक्की करने की होड़ मची रही। नहाय-खाय के साथ ही महिलाओं ने व्रत धारण कर लिया। इसी के साथ षष्ठी माता के गीत गूंजने लगे हैं। बाजे गाजे के साथ महिलाएं रविवार को पूजा का डाला सजाकर परिजनों, रिश्तेदारों के साथ तटों पर पहुंचेंगी और मंगलकामना के लिए अर्घ्यदान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से पाटी जा रही कटान, दलदल में फंसा ट्रैक्टर

डाला षष्ठी व्रत की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला प्रशासन की ओर से घाटों पर महिलाओं को वस्त्र बदलने केलिए चेजिंग रूम बनाने के साथ ही कटान वाले तटों पर समतलीकरण कराया जा रहा है। बृहसपतिवार को रामघाट पर जेसीबी लगाकर कटान पाटी जाती रही। इसी तरह संगम नोज पर समतलीकरण के लिए लगाया गया ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। देर शाम तक इस ट्रैक्टर को नहीं निकाला जा सका था।


महापौर ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा, समय से काम पूरा करने का निर्देश

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बृहस्पतिवार को गंगा-यमुना के घाटों पर डाला छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अलावा मेला प्रशासन के अधिकारियों को कटान पाटने के साथ ही समतलीकरण कर समय रहते तटों पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed