फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dabish in search of former MP Atiq Ahmed's operatives, police picked up many

पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों की तलाश में दबिश, पुलिस ने कई को उठाया

Thu, 30 Jul 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2020 12:07 AM IST
सार

आबिद : 33 मुकदमे
फरहान : 32 मुकदमे
अकबर : 19 मुकदमे

विज्ञापन
Dabish in search of former MP Atiq Ahmed's operatives, police picked up many
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

धूमनगंज पुलिस ने मंगलवार की रात अतीक के गुर्गों की तलाश में धूमनगंज के कई इलाकों में दबिश दी। पुलिस ने मरियाडीह में आबिद, फरहान और अकबर के घरों में दबिश देकर घर वालों से कहा कि उन्हें जल्द से जल्द हाजिर कराया जाय। आबिद, फरहान और अकबर तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और अतीक के बेहद करीबियों में शामिल हैं। इन तीनों के कई करीबियों के पास लाइसेंसी असलहे भी हैं।
विज्ञापन


  पुलिस इन दिनों अतीक गैंग के शातिरों के खिलाफ अभियान चला रही है। धूमनगंज पुलिस ने मंगलवार की रात मरियाडीह समेत कई इलाकों में दबिश दी। मरियाडीह में अतीक गैंग के सबसे शातिर कहे जाने वाले आबिद, फरहान और अकबर के घर दबिश दी गई। तीनों ही घर  में नहीं थे। पुलिस ने घर वालों से कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द हाजिर करा दिया जाय नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धूमनगंज एके चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों ही बेहद शातिर हैं। पुलिस अब अतीक गैंग के शातिरों को मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है। दबिश के समय अक्सर शातिर अपने घरों में नहीं मिलते। जाहिर वे आस पास कहीं शरण लेते हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। इनके करीबियों के पास जितने लाइसेंसी असलहे हैं, सबकी सूची बना ली गई है। असलहे जमा नहीं किए गए तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के घर दबिश, लाइसेंसी असलहा जमा करने को कहा

अतीक गैंग के साथ ही पुलिस ने बच्चा पासी गैंग से संबंध रखने के आरोप में प्रधान दिलीप प्रजापति के कौशांबी स्थित घर भी दबिश दी। वह घर पर नहीं मिले। घर वालों से कहा कि वह लाइसेंसी असलहा जमा कर उन्हें हाजिर कराएं नहीं कार्रवाई होगी। इस मामले में प्रधान दिलीप प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक भी मुकदमा नहीं है। ऐसे में पुलिस बेवजह उनका नाम बच्चा पासी के साथ जोड़ रही है। वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed