फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DA NEWS: DA freeze hurts savings of retiring employees

DA NEWS : डीए फ्रीज होने से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की बचत पर चोट

Tue, 31 Aug 2021 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Aug 2021 01:36 PM IST
सार

सरकार की नई व्यवस्था से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है। सरकार ने लंबे समय के बाद कर्मचारियों की मांग तो पूरी की लेकिन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
DA NEWS: DA freeze hurts savings of retiring employees
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

डीए फ्रीज होने की चोट रिटायर होने वाले कर्मचारियों के फंड पर भी लगी है। जनवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच रिटायर होने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को दो से तीन लाख रुपये कम फंड मिला। अकेले प्रयागराज में ही इस दौरान 500 से अधिक अफसर और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिन्हें यह नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन

DA NEWS: DA freeze hurts savings of retiring employees
DA

अफसरों और कर्मचारियाें को रिटायरमेंट पर 16 महीने से अधिक वेतन के बराबर ग्रेच्युटी और 10 महीने के अर्जित अवकास का भुगतान किया जाता है। इस तरह से इन दो मद में कुल साढ़े 26 महीने के वेतन के बराबर भुगतान किया जाता है। इन दोनाें ही फंड पर कर्मचारियों को डीए भी मिलता है लेकिन जनवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच महंगाई भत्ता फ्रीज रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

DA NEWS: DA freeze hurts savings of retiring employees
DA

इसकी वजह से इस अवधि में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश कम निर्धारित हुई। वेतन और पेंशन निर्धारण के जानकार हरिशंकर तिवारी का कहना है कि इससे दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि जुलाई 2021 से डीए और डीआर बढ़ाने जाने के बाद वेतन के साथ पेंशन भी रिवाइज हो गई लेकिन ग्रेच्युटी एवं अर्जित अवकाश के मद में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन

DA NEWS: DA freeze hurts savings of retiring employees
रुपये - फोटो : pixabay

एरियर की कर रहे मांग

केंद्रीय कर्मियों को जुलाई 2021 से बढ़े डीए का लाभ मिलने लगा है। प्रदेश सरकार ने भी इसकी घोषणा कर दी है लेकिन कर्मचारी फ्रीज डीए के एरियर की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आंदोलन की भी तैयारी की है। कर्मचारियाें का कहना है कि एरियर मिलने से जनवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के फंड में हुए नुकसान की भी भरपाई हो जाएगी।

कांफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय का कहना है कि डीए फ्रीज होने से कर्मचारियों को करीब 75 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एरियर की मांग को लेकर देशव्यापी धरना का निर्णय लिया गया है। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हर राज्य मुख्यालय पर होगा। तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed