फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   D.El.Ed seats will remain vacant again, you can apply online till October

PNP News : फिर खाली रह जाएंगी डीएलएड की सीटें, नाै अक्तूबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Thu, 03 Oct 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) कोर्स अनिवार्य है। पहले इस कोर्स की बड़ी डिमांड थी। पिछले कुछ वर्षों से भर्ती न आने और भूर्तियां विवादित होने के कारण इसके प्रति युवाओं का रुझान कम हो गया है।

विज्ञापन
D.El.Ed seats will remain vacant again, you can apply online till October
परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार भी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के दो वर्षीय कोर्स की सभी सीटें भरना मुश्किल है। अब तक रिक्त सीटों के सापेक्ष आधे से भी कम करीब करीब एक लाख आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभी सप्ताह भर का समय है। उसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाने की संभावना कम है।

विज्ञापन


प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) कोर्स अनिवार्य है। पहले इस कोर्स की बड़ी डिमांड थी। पिछले कुछ वर्षों से भर्ती न आने और भूर्तियां विवादित होने के कारण इसके प्रति युवाओं का रुझान कम हो गया है। प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2019 के बाद से विज्ञापन नहीं आया है। डीएलएड कर चुके युवाओं ने कई बार भर्ती के लिए आंदोलन किया लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पांच वर्षों से भर्ती के लिए अधियाचन भी आयोग को नहीं भेजा गया है। बेसिक शिक्षा में जो शिक्षक हैं, उन्हीं में समायोजन करके काम चलाया जा रहा है। विभाग ने छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता का अनुपात निकाला तो कई विद्यालयों में शिक्षक अधिक मिले। प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण शिक्षक पदों की कटाैती कर दी गई। इसलिए अगले कुछ वर्ष तक भर्ती आने की संभावना भी कम है। इसलिए शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी डीएलएड के बजाय अन्य कोर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड के सत्र 2024-25 में आवेदन के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने 18 सितंबर पोर्टल https://updeled.gov.in खोला था। इस पर नाै अक्तूबर तक आवेदन लिया जाएगा।आवेदन के बाद 10 अक्तूबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। 12 अक्तूबर तक आवेदन का प्रिंट लिया जा सकता है। अब तक करीब एक लाख आवेदन हुए हैं।

इस कोर्स के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों में कुल 2.28 लाख सीटें हैं। आए हुए आवेदनों में से मेरिट के आधार पर 67 डायट और करीब 2900 निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। पिछले वर्ष करीब 50 हजार सीटें खाली रह गई थी। पहले पहले भी सीटें खाली रह गई थीं। डायट में प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 10,200 रुपये और निजी विद्यालयों में प्रशिक्षण शुल्क 41,000 रुपये है।

पीएनपी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 16 अक्तूबर काे मेरिट जारी होगी और से 17 से 30 अक्तूबर तक काउंसलिंग और विद्यालय आवंटन होगा। 10 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी और 12 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि बढ़ने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed