{"_id":"6244911e8f05993a924180c4","slug":"cyber-thugs-blew-94-thousand-from-girl-s-account-bank-manager-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : साइबर ठगों ने युवती के खाते से 94 हजार उड़ाए, बैंक मैनेजर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : साइबर ठगों ने युवती के खाते से 94 हजार उड़ाए, बैंक मैनेजर पर मुकदमा
Wed, 30 Mar 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:49 PM IST
सार
शिवानी तुरंत बैंक पहुंचीं तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 48 घंटे में रुपये वापस आ जाएंगे। जब 21 मार्च तक रुपये वापस नहीं आए तो वह बैंक पहुंचीं। बैंककर्मी ने बताया कि वह आनलाइन रिपोर्ट लिखा दें। शिवानी ने वहीं से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
bank online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने महिला के खाते से 94 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने बैंक मैनेजर, बैंक कर्मचारी और साइबर ठग के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुराना कटरा की रहने वाली शिवानी दीक्षित का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की कटरा शाखा में है। 15 मार्च को सेंट्रल बैंक के एटीएम से उन्होंने दस हजार निकालने का प्रयास किया। एटीएम से रकम तो नहीं निकली लेकिन दस हजार खाते से कटने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
शिवानी तुरंत बैंक पहुंचीं तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 48 घंटे में रुपये वापस आ जाएंगे। जब 21 मार्च तक रुपये वापस नहीं आए तो वह बैंक पहुंचीं। बैंककर्मी ने बताया कि वह आनलाइन रिपोर्ट लिखा दें। शिवानी ने वहीं से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। 22 मार्च को उनके मोबाइल पर फोन आया। कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। एक लिंक भेजा गया है। वह लिंक क्लिक कर दें।
विज्ञापन
रकम उनके खाते में आ जाएगी। शिवानी ने जैसे ही लिंक क्लिक किया, उनके खाते से पहले 90 हजार फिर 4 हजार रुपये कट गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी कि बैंक मैनेजर और बैंककर्मियों की मिलीभगत से उनके 94 हजार रुपये कट गए। कर्नलगंज थाने में बैंक मैनेजर, बैंक कर्मचारी और अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन