फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cyber fraud

बैंक कर्मचारी बनकर खाते से उड़ा दिए ₹50 हजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
प्रयागराज। साइबर धोखाधड़ी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसे 3 मामले सामने आए, जिनमें सेना के हवलदार समेत तीन लोगों को साइबर ठगों ने चूना लगा दिया। कीडगंज के पूराबल्दी में रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह थल सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कक्कड़ रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में उनका खाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया। इसके बाद खाते से ₹5० हजार उड़ा दिए। शिकायत पर कीर्तन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह धूमनगंज निवासी परितोष श्रीवास्तव और सुनील कुमार पांडे को भी साइबर ठगों ने शिकार बनाया। प्रीतम नगर में रहने वाले परितोष ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे राहुल आहूजा नाम की आईडी से संपर्क किया गया, साथ ही धोखाधड़ी कर कई बार में ₹17997 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इसी तरह राजरूपपुर निवासी सुनील कुमार पांडे ने पुलिस को बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल कर किसी अर्जुन नाम के व्यक्ति ने फोन पर यूपीआई आईडी के माध्यम से नौ हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed