Cyber Crime : रकम वापसी के लिए अश्लील फोटो, वीडियो लेकर किया ब्लैकमेल
साइबर ठग ने बेटी के मोबाइल को भी हैक कर लिया और रिश्तेदारों के नंबर लेकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जार्जटाउन पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के खाते से उड़ाई गई रकम वापस करने के बदले में साइबर ठग ने अश्लील फोटो व वीडियो मांग लिए। इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी पर पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता ने तहरीर देकर बताया है कि पांच हजार रुपये के इनाम का लालच देकर अज्ञात कॉलर ने बेटी के मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। फिर कई बार में 14 हजार रुपये उड़ा दिए। बेटी ने रकम वापस करने को कहा तो अश्लील फोटो व वीडियो ले ली और ब्लैकमेल करने लगा।
बेटी ने डर के चलते घरवालों को कुछ नहीं बताया। साइबर ठग ने बेटी के मोबाइल को भी हैक कर लिया और रिश्तेदारों के नंबर लेकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जार्जटाउन पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेक करने के बहाने ले उड़ा बाइक
कोतवाली में पुरानी बाइक खरीदने केलिए आया युवक बाहने से गाड़ी लेकर भाग निकला। मुुंडेरा निवासी इनतेशाम अहमद ने पुलिस को बताया कि ओएलएक्स पर डाले गए उनके विज्ञापन को देखकर एक युवक ने उसकी बाइक खरीदने की इच्छा जताई। बुलाने पर वह जानसेनगंज में कार से पहुंचा। इसके बाद चेक करने के बहाने बाइक लेकर चला गया और फिर नहीं लौटा। उधर पूछने पर कारचालक ने बताया कि वह युवक को नहीं जानता और वह कार बुकिंग कर आया था। इस पर भुक्तभोगी ने पुलिस को बुलाया जो कारचालक को थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
दो लोगों के खाते से रकम उड़ाई
साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते से रकम उड़ा दी। दरभंगा कॉलोनी निवासी गीतांजलि अग्रवाल के खाते से दो बार में एक लाख रुपये उड़ा दिए। उधर रामबाग निवासी शिवा चौधरी को कैशबैक का लालच देकर तीन हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।