{"_id":"5e2f32ab8ebc3e8d3f520011","slug":"cultural-heritage-responsibility-of-youth-moti-singh-allahabad-news-ald2668216186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत सजोना युवाओं की जिम्मेदारी : मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत सजोना युवाओं की जिम्मेदारी : मोती सिंह
विज्ञापन
साकेत गर्ल्स कालेज में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर का दीप जलाकर उद्घा
- फोटो : PRATAPGARH
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत सजोना युवाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों के कलाकारों की प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया है कि संस्कृति और कला को जीवंत रखने के लिए युवा निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को कलाकारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शहर के साकेत गर्ल्स पीजी कालेज में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं की प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए खुला मंच का आयोजन किया गया है।
पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ सहित 20 प्रांतों के कलाकार अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवानी मिश्रा के गीत और मेघालय के पारंपरिक नृत्य से हुई। जिसका उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, रोशनलाल उमरवैश्य, विनोद पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, आनंतदेव शुक्ल, डा. नीलिमा श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।