फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowds surge following PET; candidates express frustration over train delays

Prayagraj News: पीईटी के बाद उमड़ी भीड़, ट्रेन की लेटलतीफी पर छलका अभ्यर्थियों का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Crowds surge following PET; candidates express frustration over train delays
पीईटी की परीक्षा देने के बाद​विद्यावहिनी बस अड्डे पर जुटीपरीक्षा​र्थियो की भीड़।अमर उ - फोटो : samvad
पीईटी देकर लौटे अभ्यर्थियों की भीड़ से रविवार को प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, प्रयागराज रामबाग स्टेशन, विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर भीड़ जुटी। देर शाम तक स्टेशनाें पर परीक्षा देने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। वाराणसी, कानपुर और फतेहपुर रूट पर लौटने वाले छात्रों की बेताबी और जनरल बोगियों में जगह न होने पर स्लीपर व एसी कोचों तक में कब्जा जमाने की तस्वीरें चर्चा का विषय रहीं।
विज्ञापन


हालांकि, शाम ढलते ही चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों ने राहत की सांस दी, तब जाकर जंक्शन पर उमड़ा छात्रों का सैलाब गंतव्य की ओर रवाना हो सका। परीक्षा देकर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर ट्रेन का इंतजार कर रहे वाराणसी के अभ्यर्थी विकास सिंह, मनीष बिंद ने कहा कि गनीमत रही कि समय पर परीक्षा छूट गई। कहा कि वाराणसी जाने वाली हर ट्रेन पहले से ही पैक आ रही है। समझ में ही नहीं आ रहा है कि वापस कैसे जाएं।
विज्ञापन

रविवार को वाराणसी रूट पर सारनाथ, कामायनी आदि ट्रेनों में मारामारी रही। सुबह के समय फतेहपुर जाने वाले छात्र चौरी चौरा एक्सप्रेस के एक घंटे विलंब होने से खासे परेशान नजर आए। कुछ अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में भीड़ को लेकर अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात आठ बजे तक फतेहपुर से सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल से बलिया, फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल आदि स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा चुका था।

दूसरी ओर विद्या वाहिनी बस स्टेशन से वाराणसी, फतेहपुर रूट की तरफ जाने वाले अभ्यर्थियों की खूब भीड़ गई। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी, कानपुर व लखनऊ रूट की तरफ अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed