{"_id":"5d28d7628ebc3e6cda5e6f6b","slug":"crooks-run-away-from-foreign-tourist-s-chain-city-news-ald249272821","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटक का चेन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटक का चेन छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
Crooks run away from foreign tourist's chain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी पर्यटक से छिनैती, चेन छीनकर भागे बदमाश
जार्जटाउन में सागररत्ना रेस्टोरेंट के पास घटना
टूरिस्ट गाइड की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन में बालसन चौराहे के पास विदेशी पर्यटक के गले से चेन छिनैती की वारदात से सनसनी फैल गई। भुक्तभोगी पर्यटक अपने साथियों संग घूमने के लिए आनंद भवन पहुंची थी। पर्यटक दल के गाइड की ओर से जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। इससे पहले घंटों जार्जटाउन व कर्नलगंज पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
मलेशिया के कुआलालंपुर से 32 विदेशी पर्यटकों का एक दल इन दिनों भारत घूमने के लिए आया है। विभिन्न शहरों में घूमते हुए यह दल शुक्रवार को शहर पहुंचा। जिसके बाद सभी ने आनंद भवन देखा। रात आठ बजे के करीब दल के सभी सदस्य खाना खाने बालसन चौराहे से सागररत्ना रेस्टोरेंट की ओर जाने लगे। अभी वह सड़क पार कर रहे थे कि तभी दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आ धमके। कोई कुछ मसझ पाता, इससे पहले ही एक पर्यटक के गले से चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से पर्यटक स्तब्ध रह गए। पर्यटकों ने मदद मांगी तो रेस्टोरेंट में खाना खाने आए आलोक त्रिपाठी ने 100 नंबर पर कॉल की। विदेशी पर्यटक से छिनैती की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर जार्जटाउन व कर्नलगंज इंस्पेक्टर मयफोर्स पहुंचे। दोनों थानों की फोर्स घंटों सीमा विवाद में फंसी रही। बाद में घटनास्थल तय होने के बाद पर्यटक दल के गाइड पांडियन निवासी अरनाकरम चेन्नई की ओर से जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों की मानें तो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी बदमाश चेन छीनते नजर आया है।
चीन, तमिलनाडू के पर्यटक भी बने थे शिकार
शहर में पर्यटकों से छिनैती का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में भी ऐसी दो घटनाएं सामने आई थीं। 24 दिसंबर को सिविल लाइंस में चीन से आए दो पर्यटकों का 20 हजार नगदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग निकले थे। इसके ठीक दो दिन बाद आनंद भवन से कमला नेहरू जाने वाली सड़क पर तमिलनाडु से आई महिला पर्यटक की चेन छीन ली गई थी।